Showing posts with label विजेता. Show all posts
Showing posts with label विजेता. Show all posts

7/03/2009

आप सभी जीत गये- बधाई ले लीजिए

पिछली प्रश्‍न पोस्‍ट के विजेता पिछले कई दिनों ने अपने नाम को उजागर करने की वेटिंग में है, किन्‍तु मै आलसी पोस्‍ट लिख ही नही पा रहा था।पिछले पोस्‍ट में मैने सम्‍बन्‍धो पर आधारित पोस्‍ट लिखी थी और सम्‍बन्‍ध का निर्धारण की शर्त रखी थी। इस प्रश्‍न के जवाब में 5 उत्‍तर आये और पाँचों के पाँचों अपनी कसौटी पर खरे थे। यह जरूर था कि कुछ उन्मुक्त जी का उत्‍तर देर से सही पर सबसे क्‍लीयर और आश्‍चर्य जनक था। ab inconvinienti जी सबसे पहले उत्‍तर देने वाले थे। राज भाटिय़ाजी और Udan Tashtari जी भी सही उत्‍तर देने वाले थे।Arvind Mishra जी ने मेडेन ओवर खेला पर पर उत्साह वर्धन के लिये टिप्‍पणी की। चूकिं पोस्‍ट को अलग अलग पाठको के द्वारा अलग-समय पर देखे जाने के कारण पहले की जाने वाली टिप्‍पणी के आधार पर विजेता की घोषणा नही की गई है। भाई सब का टाईम अलग अलग है, कोई दिन में ब्‍लाग पढ़ता है तो कोई रात में।

आप प्रश्‍न और उत्‍तर मर्द और औरत के ताल्‍लुकात को बयां किजिये पर विस्‍तृत रूप से टिप्‍पणी और पोस्‍ट के माध्‍यम से देख सकते है।